फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hindu Colony Sound of rogues

हिंदू कॉलोनी में बदमाशों की आहट

Fri, 02 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hindu Colony Sound of rogues
हिंदू कॉलोनी में वारदात पर नाराजगी जताते मोहल्लेवासी। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में हिंदू कॉलोनी में छह से अधिक बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बुधवार की रात धावा बोल दिया। बदमाशों की चहलकदमी को सुन लोगों में जाग हो गई। लोगों ने बदमाशों का मुकाबला कर उन्हें भगाने का प्रयास किया। इतने में ही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश कॉलोनी से भाग खड़े हुए। इस घटना से लोगों में दहशत है। कोतवाल के मुताबिक कॉलोनी में गश्त तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन

इस कॉलोनी के कृपाल सिंह, भूदेव सिंह और महावीर सिंह ने बताया कि बदमाशों के आहट पर ही लोग लाठी-डंडे लेकर तैयार हो गए। बदमाशों का मुकाबला करने के लिए लोग तैयार हो गए। बदमाशों को खदेड़ने के लिए पूरा प्रयास किया गया। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी है। कोतवाल मुनीशचंद शर्मा ने बताया कि कुछ ही देर में कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिली। लोगों ने पुलिस को बताया कि अधिकतर बदमाशों ने कच्छा बनियान पहन रखा था। उनके हाथों में लाठी-डंडे भी थे। अपने चेहरों को कपड़े से छिपाकर रखा था। कॉलोनीवासियों में दहशत है। कोतवाल ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में पुलिस गश्त और तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed