{"_id":"58af2ee44f1c1b2b69b2630d","slug":"harsh-one-killed-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में थाना क्षेत्र के गांव लिंडरपुर में हर्ष फायरिंग में देररात अमरोहा से आए एक भाती की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के राहुल यादव पुत्र सुरेश चंद्र की बारात गांव से रवाना होनी थी। भात की रस्म के बाद भातियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली चंद्रपाल सैनी (46) के गले में जा लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। मामले की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और चंद्रपाल सैनी को सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अमरोहा के वासुदेवनगर का रहने वाला था। फायरिंग करने का आरोप संजीव पुत्र नानक चंद पर लगा है। वह भी अमरोहा के वासुदेवनगर का ही रहने वाला है। बताया गया है कि वह भी भातियों के साथ ही आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन