फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hammock hanging in infighting

घरेलू कलह में फांसी पर झूला

Mon, 07 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  घरेलू कलह के कारण युवक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। परिजन उसके शव को घर ले गए और कोई भी कार्रवाई कराने से मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक बिजनौर में चांदपुर की चुंगी के पास शाहपुर रवाना निवासी लियाकत (40) का रविवार को अपने परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। शाम करीब 5.30 बजे लियाकत अपने घर से निकल गया और झंडापुर से गांव मुबारकपुर तालन जाने वाले मार्ग पर रस्सी का फंदा गले में डालकर पेड़ पर झूल गया। इसका पता परिजनों को चला तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से उसे उतार लिया। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सकों ने लियाकत को मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक परिजन शव को घर ले गए हैं। परिजनों ने इस मामले में कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed