{"_id":"58752ccd4f1c1b912bba7cb0","slug":"grati-barati-went-on-in-the-wedding-ceremony-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में भिड़े घराती-बाराती, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में भिड़े घराती-बाराती, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नींदडू में शादी समारोह में वर और कन्या पक्ष के लोगों में विवाद बढ़ने और झगड़ा होने पर पुलिस ने दोनों ओर से छह लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
सोमवार शाम पीर फतेह अली शाह मोहल्ले के फिरासत हुसैन के पुत्र की बारात गांव के ही मोहल्ला सादात में इरफान अली के यहां गई थी। बारात की रूख्सती के समय बारातियों और घरातियों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसी बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। दस मिनट में पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की।
संभ्रांत लोगों के बीच में पड़ने से विवाद निपट गया। पुलिस समझौते की प्रति लेकर वापस चली गई। लेकिन बारात विदा होने के बाद रात करीब आठ बजे कन्या पक्ष के यहां दावत में गए एक व्यक्ति के साथ दुबारा विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसी दौरान पुलिस दुबारा पहुंचे। पुलिस ने झगड़ा करते छह व्यक्तियों को पकड़ लिया। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गुलजार अहमद, शादाब अहमद, आजाद अहमद, इकबाल अहमद, फिरासत हुसैन तथा मोहम्मद आसिफ को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।