{"_id":"2b6c004ebe646729370c0cdf016caa04","slug":"go-explored-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड खंगाले जाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिकॉर्ड खंगाले जाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। उपडाकघर में लाखों रुपये के गबन में कुछ अन्य विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता का अंदेेशा है। गबन की जांच की समीक्षा के लिए नजीबाबाद पहुंचे असिस्टेंट डायरेक्टर ने जांच अधिकारियों को बिजनौर कार्यालय के कर्मचारियों का भी रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए।
सोमवार को बरेली से डाक विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर एसजी पांडेय मुख्य डाकघर नजीबाबाद पहुंचे। उपडाकघर तहसील शाखा में 35 लाख रुपये से अधिक के गबन की जांच कर रहे जांच अधिकारी मुकेश कुमार, सतीश गुप्ता और हरेंद्र सिंह से जांच के मुख्य बिंदुओं पर समीक्षा की।
एडी ने प्रथम दृष्टया जांच के मापदंड को सही बताया, लेकिन अब तक बिजनौर कार्यालय के कर्मचारियों की संलिप्तता न परखने पर नाराजगी जताई।
एडी ने जनपद मुख्यालय के उन कर्मचारियों का भी रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए, जिनकी ड्यूटी गबन के दौरान उप डाकघर तहसील शाखा में धनराशि के लेन-देन से जुड़े वाउचर्स चैक करने, लैजर आदि रिकॉर्ड के रख रखाव से जुड़ी रही।
विज्ञापन
ग्राहकों के क्लेम फार्म भरे होने पर संतोष व्यक्त कर एडी ने इस संबंध में पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय को रिपोर्ट देने की बात कही।
अमर उजाला ने चेताया था
उप डाकघर तहसील शाखा में गबन प्रकरण के दौरान अमर उजाला ने डाक विभाग के जनपद कार्यालय पर पहुंचने वाले वाउचर्स की चेकिंग में लापरवाही बरतने संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसे विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया था।
अब एडी बरेली ने गबन मामले में जब्बार के अलावा कुछ अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता होने की आशंका व्यक्त की है। इसकी जांच जल्द शुरू होने की संभावना है।