फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   girl student from Nahatour find in Noida

नोएडा में मिली नहटौर से गई छात्रा

Thu, 11 May 2017 01:12 AM IST
Updated Thu, 11 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर से सात दिन पूर्व घर से लापता हुई छात्रा को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ नोएडा क्षेत्र से बरामद कर लिया है। नहटौर के एक मोहल्ला निवासी 11 वीं की छात्रा सात दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन


छात्रा की बरामदगी के लिए परिजनों ने मोहल्लेवासियों के साथ थाने पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मोहल्ले के कई युवकों से पूछताछ की थी। बरामदगी नहीं होने पर परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस पर पुलिस ने फोन कॉल डिटेल के माध्यम से छात्रा को नोएडा क्षेत्र से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक करीब दो वर्ष पूर्व मिस कॉल के माध्यम से छात्रा युवक के संपर्क में आई थी। उसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। छात्रा प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवक बुंलदशहर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह छात्रा को लेकर नोएडा अपनी रिश्तेदारी में रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों को पकड़कर थाने में ले आई है। आरोपी युवक से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed