फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   gangster looted man nd wife

बदमाशों ने दंपति को लूटा

Tue, 25 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 25 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। बदमाशों ने दिनदहाडे़ एक दंपति को लूट लिया। बदमाशों ने बाइक में डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया और लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने दंपति की छह साल की बच्ची को छिनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



मंडावर थाना क्षेत्र के गांव खिरनी निवासी हर कुमार मंगलवार को पत्नी रूपेश के साथ बाइक से झालू के पास गांव रूकनुपर में रिश्तेदारी में आए थे। दिन में करीब एक बजे दोनों बाइक से छड़ी जाहरदीवान में प्रसाद चढ़ाने गंज जा रहे थे। झालू से फतेहपुर मार्ग पर भट्ठे के पास मुंह पर कपड़ा बांधे खेत में छिपे दो बदमाश खेत से निकलकर बाहर आए।
विज्ञापन


उन्होंने डंडा मारकर बाइक गिरा दी। बदमाशों ने रूपेश के कानों के कुंडल और पर्स में रखे 1500 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने रूपेश के गोद में उसकी छह साल की बेटी सुहानी को भी छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों की कोशिश विफल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश हर कुमार की बाइक लेकर फरार हो गए। दंपति पैदल फतेहपुर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से हीमपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हीमपुर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

पुलिस ने लूट में शामिल पीएसी के जवान के पुत्र को पकड़ा
मंडावर। पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को दबोच लिया है। पकड़ा गया बदमाश पीएसी के  एक जवान का पुत्र है। पुलिस ने बदमाश के पास से बाइक, नगदी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।


बदमाशों ने शनिवार की रात मंडावर किरतपुर मार्ग पर गांव मोहंडिया की नहर की पुलिया पर गांव बिचपड़ी निवासी इमरान से 1500 रुपये, गांव माहिद्दीनुपर निवासी पुष्पेंद्र से बाइक, दो मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस पर गोली चलाकर बदमाश भाग निकले थे।

एसओ मंडावर सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक मंगलवार को मालननदी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा निवासी अमर सिंह के पुत्र लक्ष्मण को पकड़ कर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा दो कारतूस ,तीन सौ रुपये , लूट में प्रयुक्त बाइक व एटीएम कार्ड बरामद किया है।


लक्ष्मण ने अपने बाकी साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। एसओ के मुताबिक पकड़ा गया लक्ष्मण पीएसी के जवान अमर सिंह का पुत्र है। अमर सिंह पीएसी मुरादाबाद में तैनात है। लक्ष्मण अपनी बाइक पर  बदमाशों  को बैठाकर लाया था। लक्ष्मण को पैसों के लालच में बदमाशों ने इस काम में धकेला है। लक्ष्मण बीए पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed