{"_id":"582b48a94f1c1b58368fee23","slug":"gala-retkar-gramin-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुट्ठा में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुट्ठा में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव पुट्ठा में एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान हालत में उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने ग्रामीण की जेब से 500 रुपये, आधार कार्ड और शराब का खाली पव्वा बरामद किया है। परिजनों ने गांव की एक महिला और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का शक जताया है। लेकिन हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।
पुट्ठा गांव का निवासी 45 वर्षीय रेशपाल सिंह के परिजन विदुरकुटी में लगे गंगा स्नान मेले में गए हुए थे। रेशपाल सिंह घर पर ही रुका था। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो रेशपाल घर नहीं मिला। उसके बारे में आसपास जानकारी ली गई तो कुछ लोगों ने बताया कि शाम छह बजे तक उसे देखा गया। रेशपाल दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। इसी बीच, मंगलवार सुबह गांव से हीमपुरदीपा की ओर जाने वाले सड़क पर पूर्व प्रधान राकेश कुमार की दुकान के पीछे खेत में रेशपाल का शव लहूलुहान हालत में मिला। उसका गला रेता गया था।
बाद में पुलिस को ग्रामीण की जेब से 500 रुपये, आधार कार्ड और शराब का खाली पव्वा भी पड़ा हुआ मिला। रेशपाल के भाई समरपाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गांव की एक महिला और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का शक जताया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि रेशपाल के शव के पास से शराब का पव्वा मिला है। इसलिए उसकी रेशपाल की मौत से पहले शराब का सेवन भी किया गया है। पुलिस की आेर से हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।