फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fourth accused arrested in woman Poonam murder case in Bijnor and child also recovered

महिला की सिर कटी लाश का मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा चौथा आरोपी, निशानदेही पर मासूम बच्चा भी बरामद

Fri, 15 Mar 2024 09:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2024 09:35 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में महिला की सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक महिला के मासूम बच्चे को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Fourth accused arrested in woman Poonam murder case in Bijnor and child also recovered
पुलिस ने पिता को सौंपा बच्चा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में नांगलसोती के गांव सबलपुर बीतरा में हुए पूनम हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से पूनम के बेटे को भी सकुशल बरामद किया है।

विज्ञापन


जालंधर निवासी पूनम के पति छोटे सिंह ने बृहस्पतिवार को नांगल थाने पहुंच कर अपने तीन वर्षीय बेटे जितेंद्र की जानकारी ली थी। इसके बाद नांगल पुलिस उसके बेटे की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने शुक्रवार को पूनम हत्याकांड के चौथे आरोपी धामपुर निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने रोहित की निशानदेही पर उसके घर से पूनम के तीन वर्षीय बेटे जितेंद्र को भी सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने रोहित के पास से मिले अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नांगल थाने में महिला के बेटे जितेंद्र को उसके पति छोटे सिंह के सुपुर्द कर दिया।

पूनम हत्याकांड में शामिल ताहरपुर निवासी महिला के प्रेमी रोहिताश, रघुवीर सिंह, बिजनौर के गांव बेगावाला निवासी होरी सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

पूनम के सिर को घर ले गए थे हत्यारोपी
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी पूनम का सिर काटकर किरतपुर के गांव ताहरपुर अपने घर ले गए है। सिर को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। हत्यारोपियों ने अगले दिन सुबह को ही महिला के सिर को पॉलीथीन में बंद कर मालन नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर मालन नदी से महिला का सिर बरामद किया था।

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed