{"_id":"6ade5ee7eae783f8dd0e00e4","slug":"husband-wife-dispute-resolved-through-counseling-couple-agrees-to-live-together-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-167103-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: काउंसिलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, साथ रहने को हुए राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: काउंसिलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद, साथ रहने को हुए राजी
Mon, 26 Oct 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने काउंसिलिंग के जरिये पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। बातचीत के बाद दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दंपती को खुशी-खुशी घर भेज दिया।
मोहाना के एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लकड़ा गांव निवासी एक महिला ने 25 अक्तूबर को पुलिस से शिकायत की थी कि पारिवारिक बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। शिकायत पर मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग की। इस दौरान उन्हें आपसी तालमेल और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। बातचीत के बाद दोनों ने अपने मतभेद दूर कर साथ रहने की सहमति जताई।
काउंसिलिंग करने वाली टीम में आरक्षी मनीष सिंह और महिला आरक्षी साक्षी सिंह शामिल रहीं।