फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department got possession on land

वन विभाग की जमीन पर मिला कब्जा

Fri, 07 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती में वन विभाग प्रवर्तनदल की टीम ने नांगलसोती की गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग की भूमाफियाओं की ओर से कब्जाई भूमि का निरीक्षण किया। प्रवर्तनदल ने वन दरोगा के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सैकड़ों बीघा में खड़ी फसल कब्जे में लेकर नीलाम कराने और कब्जाधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की निर्देश दिए।
विज्ञापन


नांगलसोती के ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल, सुभाषचंद, अंकुर सैनी, विजय गोयल, सुशील शुक्ला, सोनी की ओर से नांगल के खादर क्षेत्र में वन विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर भूमाफियाओं की ओर से कब्जा किए जाने की शिकायत प्रमुख वन संरक्षक लखनऊ को भेजी गई थी। शिकायत कर्ताओं का आरोप था कि वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे के साथ उस पर गेहूं और गन्ने की फसल बोई हुई है।
विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को प्रवर्तनदल बरेली के प्रभारी एके सिंह के नेतृत्व में जांच दल गंगा खादर क्षेत्र पहुंचा। मौके पर वन विभाग की चारागाह सहित कीमती जमीन पर गेहूं और गन्ने की बड़े पैमाने पर फसल लगी होने के साथ अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। प्रवर्तनदल के प्रभारी ने राजगढ़ रेंज के वन दरोगा रमेशचंद को जमकर हड़काया। वन दरोगा ने बताया कि छह भूमाफियाओं को चिह्नित कर तहरीर पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झालू में भी आमने-सामने आए दो पक्ष

बिजनौर में कस्बा झालू के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित महामृत्युंजय मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया और वहां दरी बिछाकर बैठ गए। दोनों पक्षों में बैठकर समझौता हुआ। तय किया गया कि दोनों नवरात्र, शिवरात्रि व जन्माष्टमी पर मंदिर पर लाउडस्पीकर लगेंगे। कानूनगोयान स्थित लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया गया था। तब से मंदिर पर लाउडस्पीकर नहीं लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed