फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR against two passengers

दस रेल यात्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में जनसेवा एक्सप्रेस रद् होने के  विरोध में प्रदर्शन करने के मामले में दस यात्रियों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराई गई है। आरपीएफ ने बिहार के 10 यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

पंजाब के फिल्लौर क्षेत्र में झेलम एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद मंगलवार को नजीबाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई  थीं। रेल प्रशासन ने सहरसा से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन को नजीबाबाद में रोक कर रद कर दिया था। ट्रेन के रद् होने के बाद ट्रेन में सवार सहरसा बिहार के          सैकड़ों यात्रियों ने स्टेशन पर घंटों हंगामा किया। 
विज्ञापन

उन्होंने गढ़वाल एक्सप्रेस, नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर ट्रेन, मालगाड़ी सहित कई ट्रेनों को ग ंतव्य तक जाने से रोके रखा। रेल प्रशासन को बिहार के यात्रियों के उग्र प्रदर्शन के आगे झुककर  जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन को गंतव्य  के लिए रवाना करना पड़ा था। जनसेवा एक्सप्रेस के गंतव्य के  लिए रवाना होते समय गुस्साई रेलवे पुलिस ने 10 यात्रियों को रेलों   का आवागमन ठप कर प्रदर्शन  करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए रेल यात्रियों  में सुबोक लाल, दीप नारायण, मुकेश सादा, नीरज शर्मा, दिनेश यादव, रामसुंदर, छेदी, रामानंद ऋषिदेव, सुकंद देव, अर्जुन मंडल शामिल हैं। आरपीएफ लक्सर प्रभारी प्रमोद अवस्थी और नजीबाबाद प्रभारी अखिलेश यादव की ओर से  पकड़े गए सभी बिहार के यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  कार्रवाई होगी।  आरपीएफ का कहना है कि इनके खिलाफ   जांच कर रेलवे कार्य में बाधा  डालने के आरोप में कार्रवाई    की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed