फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR against 70

70 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में 70 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपेार्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में 48 लोगों को नामजद किया है। 20 अज्ञात बताए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज होने से जमीन कब्जाने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में वन रक्षक मदनपाल ने कहा कि बिजनौर में जहानाबाद वन ब्लॉक आरक्षित वन ब्लॉक में आता है। जहानाबाद, हस्तिनापुर वन्य जीव विहार के अंतर्गत है। 
विज्ञापन

छुट्टन पुत्र दीना फिरोज, फिरोज पुत्र छुट्टन, जनरल पुत्र नैयर ने जहानाबाद ब्लॉक की 8.34 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण करके गन्ने की फसल को बो दिया। वन विभाग की भूमि पर बोई गन्ने की फसल विभाग की नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत है। आरोपी देर-सवेर चोरी छिपे इस फसल को काटकर ले जा रहे हैं। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसके अलावा बिजनौर रेंक के कादरपुर जसवंत आरक्षित वन क्षेत्र घोषित है। कादरपुर जसवंत वन ब्लॉक में जयपाल, कर्मवीर, कोमन, चंद्रभान, अमर सिंह, रोहिताश, जयप्रकाश, चमन, तिलकराम, सूरज, राजबाला पत्नी धर्मवीर, राजवीर, खचेडू, सुभाष, गंगाराम, बलजीत, बलधारी, हरकिशन, रघुनी, रामकुंवर, बब्लू, राजेंद्र, रामफल, पवन, रविंद्र, सत्यपाल, रमेश, मोहनपाल, वेदपाल, चंद्रप्रकाश, रामरतन, तेजराम, धीर सिंह, सीताराम, वीरेंद्र, दल सिंह, राकेश, रमेश, सुशील, पवन, टींकू, प्रमोद समेत 70 लोगों ने वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर रखा है। वन विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि फसल की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने पर ये मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। ग्रामीणों के खिलाफ वन विभाग की ओर से कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed