फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Finance staff of miscreants robbed

फाइनेंस कर्मचारी से बदमाशों ने की लूट

Thu, 11 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 25 हजार की नगदी लूट ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव पिसा निवासी नीरज कुमार वहीं की एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। कंपनी ने बिजनौर के गांवों में भी लोन बांट रखा है। बुधवार को नीरज वसूली करने के लिए कोतवाली देहात क्षेत्र में जा रहा था। जब वह नगीना रोड पर बांकपुर चौराहे पर पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया रुपये वाला बैग लूट लिया। बैग में 25 हजार रुपये थे। बदमाशों ने नीरज से और कुछ भी लूटने की कोशिश नहीं की और तमंचे लहराते हुए नगीना की ओर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। नीरज ने  तहरीर दी है।


दो बाइक चोरों को दबोचा
बिजनौर में गश्त के दौरान एसआई राजीव कुमार ने मंगलवार को एक बैंक के पास दो युवकों को संदिग्ध रूप से बाइकों के पास खड़े देखा। दोनों बाइकों के आसपास ही मंडरा रहे थे। दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे बाइक चोरी करने के इरादे से खड़े थे। उन्होंने नाम वसीम व सोनू बताए। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई तीन बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों किसी बाइक चोर गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed