फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer's house robbed

किसान के घर डाका

Tue, 13 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 13 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer's house robbed
धामपुर। गांव पुराना धामपुर में रविवार रात छह-सात हथियारबंद बदमाशों ने किसान के घर में डाका डाला। बदमाश परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब पांच हजार की नकदी सहित चार लाख के जेवर और अन्य सामान लूट  कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल ने तहकीकात कर शीघ्र पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गांव के किसान हरिराज सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात परिवार के सभी सदस्य जब सोए थे। करीब दो बजे छह-सात बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


घर में घुसते ही बदमाशों ने सो रहे सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने करीब आधा घंटे तक घर में डाका डाला। बदमाश घर में रखे पांच हजार की नकदी, 10 तौले सोना और आधा किलो चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश धमका रहे थे कि यदि शोर करने का प्रयास किया तो जान से मार देंगे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

किसान हरिराज के अनुसार बदमाश करीब चार लाख का सामान लूट कर ले गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत  है। पुलिस से घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है। कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने मौके की पहुंचकर तहकीकात कर शीघ्र पर्दाफाश करने का आश्वासन  दिया है।

पुलिस की वर्दी में थे दो बदमाश
पीड़ित हरिराज सिंह और उनकी पत्नी ने बताया कि बदमाशों में दो पुलिस वर्दी में थे। तीन ने ढांढा बांध रखा था बाकी के चेहरे खुले थे। सभी के हाथों में पिस्तौल व लाठी-डंडे थे। पहचान का काफी प्रयास किया, पर पहचान नहीं हो सकी।


बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया और कहा कि वह पुलिस वाले हैं। प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं। सूचना है कि इस घर में तमंचे रखे हैं। उन्हें घर की तलाशी लेनी है। बकौल परिजन उनके द्वारा दरवाजा खोलते ही घर में घुस गए और डाका डाला।

कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि डकैती की घटना पूरी तरह संदिग्ध है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed