फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   farmer run through in gulf

भैंसाबुग्गी कुंड में समाई, किसान की मौत

Fri, 28 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 28 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
farmer run through in gulf
शेरकोट।  गांव भनौटी में पत्नी व पुत्री के साथ जंगल से पशुचारा लेने जा रहे किसान की टूटी पुलिया के पास भैंसाबुग्गी के पलटने से बुग्गी के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। जबकि किसान ने अपने प्राणों की बाजी लगाने से पहले पुलिया के नीचे करीब 10 फीट गहरे पानी से भरे कुंड में डूब रही पत्नी और पुत्री को किसी तरह बचा लिया,
विज्ञापन

पर अपने को नहीं बचा सका।

परिवार में कोहराम मचा है। घटना  का पता लगते ही ग्रामीणों ने घटना स्थल की और दौड़ लगा दी। काफी देर की  मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कुंड में गोते लगाकर किसान के शव को पानी से  बाहर निकाला। उधर, ग्रामीणों ने घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा गांव में प्रदर्शन कर मृतक परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि यदि टूटी पुलिया पहले ही ठीक कर दी गई होती तो हादसा न होता। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव की मृतक की पत्नी रुकमणि ने रोते हुए बताया कि वह और पुत्री गीता 40 वर्षीय पति उदल सिंह के साथ भैंसा बुग्गी से जब पशु चारा लेने जा रहे थे तो गांव के बाहर पिछले कई सालों से टूटी पड़ी पुलिया के पास उनकी बुग्गी का पहिया फिसल गया।

जिससे बुग्गी करीब 10 फीट गहरे पानी के भरे कुंड गिरने में समा गई। इस दौरान उनके पति ने अपने प्राणों की बाजी लगा उसे और पुत्री को तो बचा लिया। पर वह अपने को नहीं बचा सके और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। गांव वासियों ने उन्हें पानी से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना से गांव के लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

गांव वासियों ने घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए गांव में प्रदर्शन किया। मृतक परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने और टूटी पुलिया की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में चंद्रभूषण, हरिओम, विजयपाल सिंह, अकबर, समर, अमर रहे।

मामला संज्ञान में नहीं है : एसडीएम
एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। जांच कराकर जो भी मृतक परिवार की मदद के लिए हो सकेगा, करने का पूरा प्रयास होगा।

ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत
राजा का ताजपुर। गांव सब्दलपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।


गांव सब्दलपुर निवासी राजीव कुमार तीन वर्षों से गांव के ही रोहताश सिंह के यहां मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह ट्रैक्टर लेकर सिंचाई करने गया था। झटका लगने  से वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा और पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।

परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए । उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों व ट्रैक्टर स्वामी के बीच समझौता होने पर कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। राजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।


डंपर ने बाइक सवार को कुचला
बरूकी। बरूकी बस स्टैंड पर डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया।


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव डेहरी निवासी किशनलाल का पुत्र तारे (23) अपने दोस्त थाना शिवाला कलां गांव गल्लाखेड़ी निवासी गजेंद्र सिंह (21) के साथ बिजनौर गया था। दोनों दोस्त सुबह ही बाइक द्वारा बिजनौर से गांव डेहरी जा रहे थे। बरूकी बस स्टैंड पर सामने से आ रहे डंपर की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को बिजनौर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तारे को मृत घोषित कर दिया और गजेंद्र को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed