{"_id":"57a392204f1c1b6f152bb660","slug":"farmer-killed-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में किसान का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में किसान का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में गांव स्वाहेड़ी खुर्द में बुधवार की रात छत पर सोते वक्त किसान सोमपाल की जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत पसर गई। इस मामले में तहेरे भाई समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी खुर्द निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र सोमपाल सिंह (41) बुधवार की रात घर में छत पर सो रहा था। रात में करीब 11.30 बजे सोमपाल को गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। रात में ही उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय सोमपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
इस मामले में मृतक के तहेरे भाई अजीत पुत्र योगेंद्र , विमल कुमार पुत्र सुरेंद्र, विशन सिंह पुत्र योगेंद्र और विशन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट सोमपाल की मां सोमकारी ने दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक सोमपाल की पत्नी रेणू व उसका पुत्र ऐश्वर्य उससे अलग बिजनौर में मालती नगर में रहते हैं। सोमपाल ने अपनी 18 बीघा जमीन पुत्र ऐश्वर्य के नाम कर रखी थी। सोमपाल शराब पीने का आदी था। पुलिस के मुताबिक सोमपाल का अपने तहेरे भाई अजीत से करीब 40 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी। सोमपाल ने विवादित 12 बीघा जमीन किसी को सौदा भी कर दिया था।
विज्ञापन
इसी विवाद में सोमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक सोमपाल के सिर में गोली लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने थाने पहुुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत करके घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।