{"_id":"56e9a9b64f1c1b6d5b8b4bdf","slug":"explored-by-cumbal-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंबल लगाकर दुकान खंगाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंबल लगाकर दुकान खंगाली
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में चोरों द्वारा किराना प्रतिष्ठान की दीवार में लगाया कुंबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में नवस्थापित प्रतिष्ठान में कुंबल कर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य का सामान और नगदी चोरी कर ली। आदर्शनगर पुलिस चौकी से चंद कदम के फासले पर चोरी की घटना से क्षेत्रीय कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
किराना कारोबारी उमापति गर्ग के पुत्र विपुल गर्ग ने हाल ही में कोतवाली मार्ग पर परि मल्टी प्वाइंट किराना प्रतिष्ठान की शुरुआत की थी। बुधवार सुबह उन्होंने प्रतिष्ठान खोला तो दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से काफी सामान और नगदी गायब मिली। आदर्शनगर चौकी से पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उमापति गर्ग ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात किसी समय प्रतिष्ठान की सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर सीढ़ियों की दीवार में कुंबल कर चोर दुकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने दुकान से करीब आठ हजार रुपये का परचून का सामान और करीब ढाई हजार रुपये की नगदी चोरी होने की तहरीर पुलिस को सौंपी।
महिला से लूटपाट की
नहटौर में मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रही महिला को रास्ते में दो बाइक सवार तमंचेधारी बदमाशों ने आतंकित करके रोक लिया। महिला के सोने के कुंडल और लौंग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गांव चौहड़पुर निवासी नरपाल सिंह की पत्नी सुदेशना सुबह गांव के करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बने शिव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर लौट रही थी। मंदिर से कुछ ही दूरी पर सुबह के समय बाइक से आए दो युवकों ने तमंचों से आतंकित करते हुए महिला को रोक लिया। शोर शराबा होने पर ग्रामीण मौके की और दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तहरीर पुलिस को दे दी है।