फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   During the procession, stone pelting in Jaita village

जुलूस के दौरान जैतरा गांव में पथराव

Thu, 01 Feb 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 01 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
During the procession, stone pelting in Jaita village
जमनवाला में संत रविदास की प्रमिता हटाने के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में गांव जैतरा में रविदास जयंती पर शोभायात्रा में झांकियों को आगे पीछे लगाने को लेकर बुधवार रात दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो  गए। यात्रा में शामिल लोगों में  भगदड़ मच गई है। हंगामा कर रहे लोगों ने बस्ती में बने पंडाल को उखाड़ कर गिरा दिया। बड़ी  मुश्किल से पुलिस ने मामले को शांत किया। इस मामले में पुलिस  की ओर से 18 लोगों को         नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के 11 लोगों को गिरफ्तार कर चालान  किया  गया है।
विज्ञापन

बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर गांव जैतरा में रविदास कमेटी की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। देर रात जब यात्रा का समापन होने वाला था, तो तब झांकियों को लेकर कमेटी के दो पक्षों में टकराव हो गया। देखते ही देखते ही मकान की छतों पर     लोगों ने पहुंच की पथराव शुरू कर दिया। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में आधा दर्जन से  ज्यादा लोग घायल हो गए। शोभायात्रा में शामिल पुलिस काफी देर तक नहीं समझ पाई कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। काफी देर के बाद हरकत में आई पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को किसी प्रकार से शांत किया।  पुलिस की ओर से इस मामले में गांव के लोकेश उर्फ लोकेंद्र, ओमप्रकाश, हरिश्चंद, रोहित, पंकज, बलवीर सिंह, गोपाल, सनेश, मुकेश, शिवकुमार, रामौतार सिंह,  अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, नवनीत, दिनेश, ललित कुमार सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोकेश, ओमप्रकाश, हरिश्चंद, रोहित, पंकज, बलवीर सिंह, गोपाल,  सनेश, दिनेश, ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, गांव सरकड़ा में भी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका  में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed