फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dumper driver hostage, robbed

चालक को बंधक बना डंपर लूटा

Sun, 22 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver hostage, robbed
मंडावली/नजीबाबाद। दो कारों में सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात जलालाबाद-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर चालक को बंधक बनाकर रेत-बजरी से भरा डंपर लूट लिया।
विज्ञापन


संयोग से चालक से संपर्क न होने पर डंपर मालिक ने डंपर की लोकेशन इंटरनेट पर सर्च की तो उसके मेरठ के समसपुर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस की मदद से लूटा गया डंपर बरामद कर लिया गया।

दिल्ली निवासी चालक पवन शुक्रवार रात नदी से रेत-बजरी मेटीरियल (आरबीएम) लेकर डंपर एचआर 79बी 5442 भागूवाला स्थित साईं स्टोन क्रेशर जा रहा था। जलालाबाद-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर करीब 11 बजे दो कारों में सवार बदमाशों ने उसे रोककर बंधक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद एक बदमाश डंपर लेकर बिजनौर दिशा में निकल गया जबकि अन्य चालक पवन को मंडावली-नांगल मुख्य मार्ग से जुड़े जालपुर मार्ग पर गन्ने के खेत में हाथ पांव बांध कर फेंक कर फरार हो गए। संयोग से इसी वक्त डंपर मालिक दिल्ली निवासी विनीत कुमार ने चालक से संपर्क का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क न होने पर विनीत ने जीपीएस सुविधा के तहत इंटरनेट पर डंपर की लोकेशन सर्च की, तो वह बिजनौर मार्ग पर मिला।

अनहोनी की आशंका भांपते हुए उन्होंने मंडावली पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद दोबारा डंपर को सर्च किया गया तो वह बिजनौर से दिल्ली मार्ग पर नजर आया।

मंडावली पुलिस ने रामराज पुलिस को सूचित किया। जिस पर रामराज पुलिस की मदद से रामराज मार्ग पर मेरठ के समसपुर क्षेत्र में डंपर बरामद कर लिया।

उधर, बंधन मुक्त हुए चालक पवन ने पुलिस और डंपर मालिक को आपबीती बताई। बताया कि किस तरह बदमाशों ने उसे रोक कर बंधक बना कर वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed