फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drunken husband killed wife

शराबी पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Sun, 19 Nov 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sun, 19 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Drunken husband killed wife
demo - फोटो : demo
बिजनौर के हीमपुरदीपा में शराबी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पति शराब के नशे में आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था। पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद रहता था। घटना की पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव शुदनीपुर रावटी निवासी कुशलपाल उर्फ बंटू पुत्र नरेश पाल सिंह का विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व गांव नियामताबाद थाना स्योहारा निवासी महिपाल सिंह की पुत्री अनीता (32) के साथ हुआ था। उनके दो पुत्र आदित्य दस वर्ष और छोटू आठ वर्ष के हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे घर पर बने दो मंजिले मकान में पति कुशलपाल ने अनीता की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली अनीता के गले में लगी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुत्री की हत्या की खबर सुनकर पहुंचे मायके वालों ने शनिवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
मृतका के भाई कामेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि अनीता के साथ उसका पति कुशलपाल उर्फ बंटू मारपीट करता था। अनीता इसका विरोध करती थी। इस वजह से आए दिन घर में विवाद रहता था। चचेरे ससुर डॉ. मनवीर और सास अतरो देवी पत्नी नरेश कुशलपाल को अनीता को पीटने के लिए उकसाते थे। वहीं गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार को भी कुशलपाल घर पर शराब पीकर पहुंचा था। अनीता ने उसके शराब पीने का विरोध किया तो वह उससे गाली गलौज करने लगा और गोली मार दी। हीमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह के मुताबिक घटना के बाद से कुशपाल और उसके परिजन फरार हैं। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि कुशलपाल शराब पीने का आदि था, इस बात पर पति-पत्नी में खूब विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed