फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dowry procession on demand hostages

दहेज मांगने पर बारात को बंधक बनाया

Fri, 19 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 19 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dowry procession on demand hostages
नहटौर में शादी में ऐन वक्त पर दहेज की मांग करने पर हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इंकार करते हुए बारात को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों की आयोजित पंचायत में दुल्हन पक्ष का खर्च देने पर समझौता हुुआ। बारातियों को बिना दुल्हन के बगैर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष अता मोहम्मद के मुताबिक नहटौर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी उदयराज प्रजापति की पुत्री की शादी धामपुर क्षेत्र के गांव मंधोरा निवासी प्रेम मोहन पुत्र सुमेर प्रजापति से तय हुई थी। प्रेम मोहन फौज में जवान हैं। 15 फरवरी को लगन रिश्ता हुआ था। लगन रिश्ते में दान दहेज में बाईक, सामान व नकदी दी गई थी। बुधवार को बारात आई थी। बारातियों के खाना पीने की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन


 दुल्हन पक्ष का आरोप हैं कि दूल्हे पक्ष ने अतिरिक्त दहेज देने की मांग की। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों में वार्ताओं का दौरा चला लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर रात में ही बारात को बंधक बना लिया। शादी में हुए खर्च देने पर बारात को बंधन मुक्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में खर्च देने के लिए पंचायत हुई। शादी में खर्च रकम  देने पर बारात को बंधक मुक्त किया। दूल्हे पक्ष को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद का कहना हैं कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर मामले का निपटारा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed