फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DIG and STF camps in the police station

डीआईजी और एसटीएफ का थाने में डेरा

Sun, 02 Jul 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 02 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में डीआईजी ओंकार सिंह ने पुलिस अफसरों और एसटीएफ की टीम के साथ देर शाम मंडावर थाने में डेरा डाल दिया र्है। टीम थाने में कुछ लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। शाम के वक्त पुलिस टीम दो-तीन लोगों को और उठाकर लाई है। पुलिस के रडार पर किशनुपर से लेकर गोपालपुर गांव तक हैं। जांच के बिंदु प्रेम संबंध से लेकर खनन व शराब माफिया तक हैं। पुलिस व एसटीएफ की टीम ने इलाके में ताबड़तोड़ छापे मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें गंगा पार के भी कई लोग हैं।
विज्ञापन

मंडावर थाने की बालावाली पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सहजोर सिंह मलिक को शुक्रवार रात थाने से चौकी जाते वक्त रास्ते में धारदार हथियारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। उत्तराखंड इलाके में खनन कर रहे दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरोगा सहजोर ने  खनन में लगे एक ट्रक को सीज किया था। ट्रक स्वामी ने दरोगा को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पुलिस ट्रक स्वामी दो भाइयों से भी पूछताछ करने में जुटी  है। रविवार को बिजनौर पहुंचे डीओईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह ने पुलिस लाइन में मर्डर के खुलासे में लगी पुलिस टीम की बैठक ली। उन्होंने अब तक की कार्रवाई की समीक्षा के बाद आशंका जताई कि मुजफ्फरनगर के बदमाशों ने तो इस मर्डर को अंजाम नहीं दिया है। टीम के सदस्यों ने कहा कि मुजफ्फरनगर के बदमाश धारदार हथियार से काटकर मर्डर नहीं करते। वह तो गोली मारते हैं। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक, पुलिस की टीम कुछ अहम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

कातिलों ने हत्या से पहले शराब तो नहीं पी
पुलिस को हत्या वाले स्थान से थोडी दूरी पर खेत से खराब की खाली बोतल व गिलास मिले हैं। माना जा रहा है कि कातिलों ने पहले शराब पी होगी। पुलिस पता लगाने में  जुटी है कि घटना के रोज शराब किन लोगों ने खरीदी थी। जिस ब्रांड की बोतल मिली है, उस ब्रांड के खरीदारों  के बारे में पता किया जा रहा है। शराब ठेकों के सेल्समैन से पूछा जा रहा है कि शराब खरीदने कौन लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा के हाथ की अंगुली तक काटी थी
दरोगा सहजोर सिंह की हत्या करते वक्त कातिलों ने क्रूरता की हद पार कर दी। कातिलों ने दरोगा के हाथ की अंगुली तक काट डाली। शरीर पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस मान रही है कि कातिलों ने दरोगा की गर्दन पर धारदार हथियार से पहला वार किया। दरोगा ने पिस्टल निकालने की कोशिश की तो हाथ की  अंगुली काट डाली। धारदार हथियार से बचाव करने पर दूसरे हाथ की अंगुली भी काट दी। कातिल किसी भी सूरत में दरोगा को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए।

खंगाली जा रही है कॉल डिटेल
पुलिस व एसटीएफ की टीम मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। घटना के रोज इस इलाके में कौन लोग थे, इसका पता लगाया जा रहा है। संदिग्धों की कॉल डिटेल भी मंगवाई जा रही है।
मंडावर थाने की बालावाली पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सहजोर सिंह मलिक को शुक्रवार रात थाने से चौकी जाते वक्त रास्ते में धारदार हथियारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। उत्तराखंड इलाके में खनन कर रहे दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरोगा सहजोर ने  खनन में लगे एक ट्रक को सीज किया था। ट्रक स्वामी ने दरोगा को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पुलिस ट्रक स्वामी दो भाइयों से भी पूछताछ करने में जुटी  है।

रविवार को बिजनौर पहुंचे डीओईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह ने पुलिस लाइन में मर्डर के खुलासे में लगी पुलिस टीम की बैठक ली। उन्होंने अब तक की कार्रवाई की समीक्षा के बाद आशंका जताई कि मुजफ्फरनगर के बदमाशों ने तो इस मर्डर को अंजाम नहीं दिया है। टीम के सदस्यों ने कहा कि मुजफ्फरनगर के बदमाश धारदार हथियार से काटकर मर्डर नहीं करते। वह तो गोली मारते हैं। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक, पुलिस की टीम कुछ अहम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

कातिलों ने हत्या से पहले शराब तो नहीं पी
पुलिस को हत्या वाले स्थान से थोडी दूरी पर खेत से खराब की खाली बोतल व गिलास मिले हैं। माना जा रहा है कि कातिलों ने पहले शराब पी होगी। पुलिस पता लगाने में  जुटी है कि घटना के रोज शराब किन लोगों ने खरीदी थी। जिस ब्रांड की बोतल मिली है, उस ब्रांड के खरीदारों  के बारे में पता किया जा रहा है। शराब ठेकों के सेल्समैन से पूछा जा रहा है कि शराब खरीदने कौन लोग आए थे। 

दरोगा के हाथ की अंगुली तक काटी थी
दरोगा सहजोर सिंह की हत्या करते वक्त कातिलों ने क्रूरता की हद पार कर दी। कातिलों ने दरोगा के हाथ की अंगुली तक काट डाली। शरीर पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस मान रही है कि कातिलों ने दरोगा की गर्दन पर धारदार हथियार से पहला वार किया। दरोगा ने पिस्टल निकालने की कोशिश की तो हाथ की  अंगुली काट डाली। धारदार हथियार से बचाव करने पर दूसरे हाथ की अंगुली भी काट दी। कातिल किसी भी सूरत में दरोगा को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए।

खंगाली जा रही है कॉल डिटेल 
पुलिस व एसटीएफ की टीम मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। घटना के रोज इस इलाके में कौन लोग थे, इसका पता लगाया जा रहा है। संदिग्धों की कॉल डिटेल भी मंगवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed