फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur huge deficit of teachers in

धामपुर में शिक्षकों का भारी टोटा

Thu, 14 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 14 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dhampur huge deficit of teachers in
शिक्षक न होने से नगर क्षेत्र का बंद पड़ा बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में नगर क्षेत्र में प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों का टोटा होने से दो में से एक जूनियर हाईस्कूल बंद हो गया है। शिक्षक न होने के कारण दोनों स्कूलों के बच्चों को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विलय कर प्राइमरी स्कूल की एक शिक्षिका की अस्थायी तौर पर तैनाती कर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पता होने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। बीईओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे कई बार बीएसए को रिपोर्ट देकर शिक्षकों की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में दस प्राथमिक और दो जूनियर हाईस्कूल हैं। वर्तमान में सभी 12 स्कूलों को मिला कर कुल 16 शिक्षक नगर क्षेत्र के इन विद्यालयों में तैनात हैं। दस में से पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जो केवल एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। नगर के दो जूनियर हाईस्कूलों में वर्तमान में कोई शिक्षक नहीं है। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षिका सायराबानो थी। वह भी रिटायर हो चुकी है। बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहले से ही कोई शिक्षक न होने से विभाग  ने इस विद्यालय में तो ताले लटका दिए हैं। 
विज्ञापन


इस विद्यालय के बच्चों का कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विलय कर नगर के एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका अवनि गौड़   को स्थायी तौर पर शिक्षण कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है। इन दोनों विद्यालयों में कुल 21 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। उधर, नगर क्षेत्र के दस विद्यालयों में अब 16 में से केवल 15 शिक्षकों की ही तैनाती रह गई है। पांच विद्यालय शिक्षकों के टोटे होने के कारण एकल शिक्षक भरोसे हैं, जबकि इन विद्यालयों में करीब 170 छात्र पंजीकृत हैं। इस समस्या के संबंध में प्रयास करने के बावजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी से बातचीत संभव नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed