फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दूल्हे के भाई की मौत, बरात लौटी

दूल्हे के भाई की मौत, बरात लौटी

Tue, 25 Apr 2017 06:07 PM IST
बिजनौर
बिजनौर Updated Tue, 25 Apr 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में रविवार रात एक विवाह मंडप में खाना खाकर बाहर निकले दूल्हे के बड़े भाई की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे शोकाकुल दूल्हे ने फेरे लेने से मना कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई।
विज्ञापन



नूरपुर के मोहल्ला चौधरियान निवासी सुशील कुमार शर्मा की पुत्री दीप्ती शर्मा की बरात मुरादाबाद के मोहल्ला हाथीवाला मंदिर से आई थी। बरात के स्वागत का कार्यक्रम ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित एक बैंक्वट हॉल में रखा गया था। बरात रात करीब दस बजे पहुंची। स्वागत के बाद खाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे का बड़ा भाई राहुल शर्मा किसी काम से बैंक्वट हॉल से निकलकर बाहर सड़क पर आया था।
विज्ञापन


बिजनौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर  राहुल शर्मा गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे पीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन राहुल को लेकर मुरादाबाद जा रहा थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वर और कन्या पक्ष की खुशियां मातम में बदल गईं। उधर, बड़े भाई की मौत से दुखी दूल्हे रवि शर्मा ने फेरे लेने से इंकार कर दिया।

कन्या पक्ष ने भी हालात को देखते हुए शादी के लिए दबाव नहीं बनाया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed