फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   death after firing

खारी में अधेड़ को गोली मारी, मौत

Mon, 27 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 27 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
death after firing
गोली मारी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी में सोमवार की शाम ग्रामीण को गोलियों से भून डाला गया। पुलिस के मुताबिक लड़की भगाने के विवाद में दो पक्षों में चल रही तनातनी के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।  
विज्ञापन


गांव खारी निवासी इश्हाक अहमद (55) सोमवार की शाम करीब छह बजे घर से सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। रास्ते में  कुछ लोगों ने उन पर तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इश्हाक ने मौके  पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इश्हाक को तीन से चार गोलियां लगी है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, हल्दौर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इश्हाक व उनके विरोधी पक्ष में  एक दूसरे की लड़की भगाने को  लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विवाद के चलते ही यह मर्डर हुआ है। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा के मुताबिक मृतक का बेटा दूसरे पक्ष की एक युवती को भगा ले गया था। कोतवाली देहात थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी जेल में है। इस घटना की अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को  कब्जे में  ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed