Bijnor: युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, गहरे गड्ढे में पड़ी मिली कार, मचा हड़कंप
Bijnor News : बिजनौर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की कार गहरे गड्ढे में पड़ी मिली।
विस्तार
बिजनौर में नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर निवासी एक युवक का शव उसकी गाड़ी के कुछ दूरी पर गहरे गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मुरादाबाद मार्ग पर दौलतपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव गोहावर के रास्ते पर कार सवार युवक का शव गहरे गड्ढे में पड़ा मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि शनिवार की देर रात कार सवार अफजाल अहमद (38) पुत्र अकबर हुसैन का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की कार गड्ढे के किनारे पड़ी मिली। परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है।
यह भी पढ़ें: बसपा इन सीटों पर खेलेगी बड़ा दांव: दोनों प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, जल्द होगी घोषणा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक युवक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ठ हो सकेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जाटों को लुभाने के लिए खेला ये बड़ा दांव, पढ़िए पूरी रिपोर्ट