फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of a girl in a colony of Bijnor district

Bijnor: युवती की लाश देख उड़े पुलिस अफसरों के होश, इलाके में फैली सनसनी, मृतका ने पहन रखी थी जींस-टीशर्ट

Mon, 18 Mar 2024 11:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Mar 2024 11:54 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। बताया गया कि मृतका ने जींस और टीशर्ट पहन रखी थी।

विज्ञापन
Dead body of a girl in a colony of Bijnor district
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में बिजौरी तिराहे के निकट कॉलोनी क्षेत्र में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती से मिली डायरी से परिजनों के बारे में पता लगने के बावजूद देर शाम तक परिजनों ने युवती पहचान करने में मदद नहीं की।

विज्ञापन

हरिद्वार मार्ग पर अदब सिटी कॉलोनी से लगभग डेढ़ सौ मीटर के फासले पर एक युवती का शव बच्चों ने देखा। शव के ऊपर घास पड़ी थी। युवती का शव मिलने की सूचना पर सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव दो से तीन दिन पुराना होने की पुष्टि की।

विज्ञापन

युवती के मुंह और सिर पर लगे चोटों के गंभीर निशान से उसकी हत्या कर शव फेंके जाने का अनुमान है। युवती आसमानी जींस और जैकेट, लाल टीशर्ट, स्पोटर्स जूते पहने हुए थे।

एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी की। युवती से मिली एक डायरी के मोबाइल नंबर पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। प्रथम दृष्टया युवती के किरतपुर के मोहल्ला काजियान निवासी वैशाली (22) होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने युवती के किरतपुर, नजीबाबाद रहने वाले निकट संबंधियों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने देर शाम तक युवती के वैशाली होने की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद में पकड़ा गया संदिग्ध, बैग में मिले 12 सिम कार्ड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, पूछताछ जारी

विज्ञापन

प्रथम दृष्टया युवती के संबंध में जो जानकारी मिली है, उसकी पुष्टि कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। युवती की हत्या के खुलासे के लिए भी पुलिस टीम लगाई गई है। - देश दीपक सिंह, सीओ

यह भी पढ़ें: 
रामपुर तिराहा कांड: दोषी सिपाहियों को उम्रकैद, अर्थदंड भी लगाया, अदालत ने जलियांवाला बाग से की प्रकरण की तुलना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed