{"_id":"58cad6064f1c1b741132d00f","slug":"cylinder-cracked-due-to-fire-wall-collapses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से सिलेंडर फटा, दीवार गिरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से सिलेंडर फटा, दीवार गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में साहनपुर में एक बंद मकान में अचानक आग लगने से शादी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से मकान की दीवार गिर गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत और क्षेत्रवासियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी में महिला नसीमा (विधवा) कई दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक उसके घर में आग लग गई और घर में रखा गैस सिलेंडर भी फटने से मकान की दीवार ढह गई। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। काफी देर बाद भी मौके पर गाड़ी नहीं पहुंची।
चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने नगर पंचायत के टैंकर से आग बुझाने के लिए पानी उपलब्ध कराया और क्षेत्रवासियों ने मिलकर आग बुझाई। बताया जाता है कि नसीमा के पुत्र और पुत्री की हाल ही में शादी होने वाली थी। विवाह के लिए जुटाया सामान, नकदी आग में जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
संयोग से घटना स्थल आबादी से कुछ फासले पर था घटना स्थल के आसपास चंद मकान थे, जिससे आग आसपास नहीं फैल पाई। चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने प्रशासन को घटना की जानकारी देते हुए परिवार को सरकारी मदद दिलाने की मांग की। हालांकि सूचना पर महिला भी मौके पर पहुंची गई थी। आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल सका।