फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crude arrested for planning robbery

डकैती की योजना बनाते बदमाश गिरफ्तार

Wed, 22 Aug 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Wed, 22 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crude arrested for planning robbery
धामपुर पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में  पुलिस ने गांव चकशहजानी के बस स्टॉप के पास से एक कार से पांच हथियार बंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी किसी     गांव में डाका डालने का प्लान बना रहे थे। बदमाशों के पास से पांच तमंचे, छह कारतूस, तीन मोबाइल, एक चाकू बरामद हुआ है। पांच में से तीन बदमाश जिले  के हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन

सीओ महावीर सिंह ने एक सूचना पर नगीना हाईवे 74 पर गांव चकशहजानी के पास बस स्टॉप पर छापेमारी की तो वहां एक कार में पांच युवक बैठे मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सहित में बैठे सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह धामपुर थाने के गांव में डाका डालने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए बदमाशों में नहटौर के मोहल्ला बैरमनगर निवासी आरिफ उर्फ बकरी पुत्र मोहम्मद हनीफ, धामपुर थाने के गांव बगदाद अंसार निवासी मोहम्मद यूसुफ उर्फ बाबा पुत्र इदरीश, साहिन पुत्र खुर्शीद, कोतवाली देहात के गांव महुआ निवासी नदीम पुत्र मुस्ताक, मोहसिम उर्फ मुन्ना पुत्र मकसूद शामिल हैं। इनमें से नदीम, मोहसिम, आरिफ उर्फ बकरी जिले का हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। इन बदमाशों ने एक माह पहले कोतवाली देहात में व्यापारी से 49 हजार की लूट की थी। आरिफ उर्फ बकरी पर इन बदमाशों में से सबसे ज्यादा हत्या, लूट डकैती के वाद कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


पहाड़पुर के ओमकार ने की थी कैशियर अफजाल की हत्या
सीओ ने बताया कि आरिफ उर्फ बकरी ने एक जून को नहटौर मार्ग पर गांव हर्रा के पास कैशियर अफजाल हत्या कांड के बारे में पुलिस को अहम सुराग दिए। उसने बताया कि धामपुर निवासी अफजाल की हत्या नहटौर थाने के गांव पहाड़पुर निवासी ओमकार ने अपने साथियों के साथ की है। घटना को अंजाम देते वक्त उसके साथ कौन बदमाश था, इसका उसे पता नहीं है। बताया कि नहटौर में वेस्टर्न मनी ट्रांसफर कार्यालय में जहां अफजाल काम करता था, वह कार्यालय उनके मोहल्ले के पास ही स्थित है। उसने ओमकार को अफजाल की पहचान कराई थी और कहा था कि अफजाल बैंक से कैश को लाने और लोगों को बांटने का काम करता है। सिर्फ लूटने की बात हुई थी मारने की नहीं। पहचान कराने के नाम पर 50 हजार रुपये देने का सौदा हुआ था। पहचान कराने के लिए वह जमानत पर जेल से ढ  बाहर आया था और फिर जेल में दाखिल हो गया था। सीओ का कहना है कि बदमाश ओमकार की गिरफ्तारी को    पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए और बाकी बदमाशों की पुलिस ने आपराधिक कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।   योजना में प्रयुक्त कार गांव बगदाद अंसार निवासी नदीम की है। गौरतलब है कि एक जून को धामपुर से नहटौर जाते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने नहटौर मार्ग पर गांव हर्रा के पास धामपुर नई सराय निवासी अफजाल (35) की हत्या करने के बाद छह लाख की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चेन लुटेरे दबोचे, लूट की चेन बरामद
बिजनौर। पुलिस ने चेन लुटेरों का गैंग दबोचा है। लुटेरों के कब्जे से एक महिला से लूटी गई चेन बरामद की है। पुलिस ने लुटेरों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र गौड़ के मुताबिक पुलिस ने नजीबाबाद मार्ग पर पेदा पुलिस चौकी के पास से चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो चेन लुटेरों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक महिला से लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है। पकड़े गए चेन लुटेरों में अमरोहा जिले के रजबपुर निवासी अभिषेक, नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शाहिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को नजीबाबाद रोड पर शक्ति नगर निवासी चेतन स्वरूप की पत्नी सुनीता से उन्होंने यह चेन लूटी थी। गली मोहल्ले या सड़क पर एकांत जगह जहां महिला बाइक, स्कूटी या पैदल मिलती थी, उसके गले से वे सोने की चेन उड़ाते थे। अभी तक दोनों ने एक ही चेन की लूट बता रहे है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चाहशीरी निवासी अजहर और फहीम को एक किलो पोस्त डोडा के साथ दबोचा है। दोनों दुकानों, मकान के शटर काटकर चोरी करते थे। दोनों के पास से चोरी का सामान भी मिला है।

ठगी करने वाले गिरफ्तार किए  
बिजनौर। पुलिस ने लाटरी के ड्रा कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले गैंग के एक सदस्य को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक   हरियाणा के जिला पलवल के गांव कुशलीपुर निवासी वीरेंद्र ने गांव दीघोट हरियाणा निवासी हरिनारायण शर्मा, पवन उसकी पत्नी बबली, मनोज के साथ मिलकर बिजनौर में लाटरी के नाम पर 156 लोगों से 23 लाख 40 हजार रुपये वसूले थे। हरिनारायण, पवन को पलवल हरियाणा की पुलिस ने दबोच लिया। वीरेंद्र को बिजनौर पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया है। बबली, मनोज फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बिजनौर की कुटिया कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने इस गैंग के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


चोरी के 19 मोबाइल बरामद, दो धरे
नगीना। सीओ प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि एक जून को शिक्षक भर्ती के लिए नगीना-कोतवाली मार्ग स्थित एलआरएस डिग्री कॉलेज में आए परीक्षार्थियों की बाइक और कारों से 25 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। एक सूचना पर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ सोमवार शाम नगीना कोतवाली मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। युवकों ने अपने नाम कोतवाली देहात के गांव मौजमपुर हरवंश उर्फ रहमापुर निवासी सचिन पुत्र शौकीन, गांव राजोपुर सादात के विशाल राठी उर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र सिंह बताए। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किए गए 19 फोन बरामद किए। तलाशी के दौरान सचिन के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। चोरों ने कई अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल चोरी की घटनाओं में भी शामिल होना बताया है। बरामद हुए   मोबाइलों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed