फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clerical suicide by consuming poison

लिपिक ने जहर खाकर जान दी

Sun, 06 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Clerical suicide by consuming poison
बिजनौर में लिपिक घनेंद्र की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक ने तनाव में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  महिला इंदु का आरोप है कि विभाग के अधिकारी के रिलीव नहीं  करने के कारण ही तंग आकर ही उसके पति ने जान दी है। पुलिस ने वरिष्ठ लिपिक के जहर खाकर जान देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विकास भवन में स्थित भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय के पास स्थित नवाब का अहाता में वरिष्ठ लिपिक घनेंद्र सिंह (50) रहता था। परिजनों और पुलिस के मुताबिक चार माह पूर्व घनेंद्र को भूमि संरक्षण अधिकारी के यहां से जिला प्रोबेशन कार्यालय में अटैच कर दिया गया। इस बात से घनेंद्र तनाव में रहने लगा था। उसने अटैचमेंट रद कराने के लिए काफी भागदौड़ की। एक माह पहले घनेंद्र को इसमें कामयाबी भी मिल गई। परिजनों का आरोप है कि प्रोबेशन कार्यालय के कार्यवाहक प्रभारी ने घनेंद्र को रिलीव नहीं किया। आरोप है कि वह रिलीव होने के लिए अफसरों के पास चक्कर काटता रहा। हालांकि किसी स्तर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इससे वह तनाव में हमेशा रहने लगा था। शुक्रवार को घनेंद्र कार्यालय गया। वहां से वह दिन में ही बाइक से कहीं निकल गया। 
विज्ञापन

उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने घनेंद्र की तलाश की, पर वह नहीं मिला। परिजनों ने रात में घनेंद्र की शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को इस दौरान लावारिस हालत में एक बाइक आदोपुर गांव के पास जंगल में खड़ी मिली थी।  पुलिस बाइक को थाने ले आई। परिजनों ने घनेंद्र की बाइक पहचान ली। जंगल में घनेंद्र की तलाश की, पर वह नहीं मिला। शनिवार की सुबह परिजन जंगल में तलाश करने गए, तो जहां बाइक मिली थी। उससे कुछ दूरी पर              घनेंद्र का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव के पास पानी की                  बोतल व जेब में सल्फास की शीशी में दो गोली मिली थी। जेब से बाइक  की चाबी भी मिली। पुलिस को बाइक लॉक लगी मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला इंदु का आरोप है कि अधिकारी के रिलीव नहीं करने के कारण ही तंग आकर ही उसके             पति ने जान दी है। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल शैालेंद्र गौतम के मुताबिक घनेंद्र ने जहर खाकर खुदकशी की है। वरिष्ठ लिपिक मूल रूप से नांगल थाने के गांव जालपुर का  रहने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed