फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children returning home after clash with mid-day meal

मिड-डे मील पर तकरार भूखे घर लौटे बच्चे

Fri, 04 May 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 04 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Children returning home after clash with mid-day meal
गांव प्रतापपुर में उलझते ग्राम प्रधान और शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में मिड-डे मील की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान और शिक्षक आमने-सामने आ गए। घंटों माथापच्ची के बाद मिड-डे मील न बंटने पर स्कूली बच्चों को भूखे पेट घरों को लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

गांव प्रतापपुर स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह ग्राम प्रधान और शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच कहासुनी हुई। ग्राम प्रधान अमित चौहान का आरोप था कि उन्हें ग्रामीणों से शिकायतें मिल रही हैं कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान     का कहना है कि वे नियमित खाद्य सामग्री स्कूल भेजते हैं। उन्होंने शिक्षकों पर समय से पहले बच्चों को घर भेज देने और मिड-डे मील फेंकवा देने अथवा घर भिजवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन

उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नरगिस जहां, शिक्षक नवनीत आर्य, गार्गी और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दिव्या शर्मा, बबीता, सुशीला का आरोप था कि ग्राम    प्रधान द्वारा मिड-डे मील छुट्टी से कुछ देर पहले ही उपलब्ध कराया जाता है। उसकी भी गुुणवत्ता  अच्छी नहीं होती। रसोइया आपसी झगड़ों से स्कूल का माहौल बिगाड़े रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बृहस्पतिवार को बनी आलू-सोयाबीन की सब्जी पलटकर दिखाते हुए उसकी गुणवत्ता परखने के लिए कहने पर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। प्रकरण से बीईओ इशकलाल को अवगत कराया गया, तो उन्होंने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed