फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Engineer of the factory 's murder

फैक्ट्री के मुख्य अभियंता की हत्या

Tue, 03 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer of the factory 's murder
स्योहारा के श्मशान घाट वह स्थान जहां मुख्य अभियंता का शव जलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में शुगर मिल से जुड़ी डिस्टलरी के मुख्य अभियंता की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उनका शव श्मशान में फेंक दिया गया। पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने उनके शव को बुरी तरह से जला दिया। पुलिस ने श्मशान घाट से मुख्य अभियंता का दो हिस्सों में बंटा अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है। 
विज्ञापन

सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति का दो हिस्सों में बंटा अधजला शव श्मशान घाट में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से मिले कागजों के आधार पर शव की पहचान गोरखपुर निवासी अपर गैंगेज शुगर इंडस्ट्रीज के अधीन चलने वाली डिस्टलरी  के मुख्य अभियंता दुर्गेश कुमार  गुप्ता (45)  के रूप में हुई। उनका परिवार यहां शुगर मिल कॉलोनी में रहता है। परिजनों के मुताबिक दुर्गेश  शनिवार की सुबह  करीब 7.30 बजे अपने आफिस के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे थे। उनकी पत्नी अंजू गुप्ता ने बताया कि वह कभी अपने पैतृक घर भी चले जाते थे। परिजनों ने माना कि इस बार भी वह अपने घर चले गए होंगे। सोमवार की दोपहर जब उनकी अधजली दो भागों में कटी लाश पुलिस ने बरामद की, तो सब के होश उड़ गए। घटनास्थल पर तीन जगह शव जलाने के निशान हैं।
विज्ञापन

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राजकुमार शर्मा के मुताबिक मुख्य अभियंता शराब पीने का आदी था। अपने ससुराल वालों से उनका विवाद चल रहा था।। मृतक की ससुराल लखनऊ है। शनिवार को मृतक का ससुर , साला व साले का दोस्त भी आया था, तब भी विवाद हुआ था। विवाद के चलते  एक बार दुर्गेश गुप्ता की पत्नी मायके चली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed