फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chaudharipurm woman 's body was found in the room

चौधरीपुरम में कमरे में मिला महिला का शव

Fri, 22 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 22 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chaudharipurm woman 's body was found in the room
महिला की मौत के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  नगीना मार्ग स्थित चौधरीपुरम में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के  आवास से एक पुलिसकर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला का मर्डर हुआ या उसने खुदकशी की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कमरे से बीयर की बोतल और सिगरेट की डिब्बी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी महिला काजल (38) अपने पति संदीप राणा की मौत के बाद से परिवार से अलग होकर नगीना मार्ग पर चौधरीपुरम में अपना मकान बनाकर रह रही थी।  महिला के तीन बच्चे हैं। बृहस्पतिवार को महिला के देवर मीरतेंद्र सिंह ने महिला काजल का घर में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे में बेड पर पड़े महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे लगता है कि महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई होगी। महिला ने जहर खाया या उसे दिया गया यह अभी जांच का विषय है। पुलिस ने काजल के कमरे से नूरपुर थाने में तैनात दीपक नाम के सिपाही को हिरासत में लिया है। उसके दो साथी वहां से भाग निकले। पुलिसकर्मी दीपक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने साथियों के साथ जमीन देखने आया था। महिला की मौत पर लगी भीड़ को देख वह भी वहां पहुंच गया था। उसका काजल से कोई वास्ता नहीं है। पुलिस के मुताबिक काजल के मकान पर कई लोगों का आना जाना था। पुलिस आने जाने वालों का पता लगाने में जुटी है। काजल अपनी प्रॉपर्टी बेचने में भी लगी थी। नशा करने की भी वह आदी थी। शहर कोतवाल राजवीर सिंह के मुताबिक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस काजल की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed