फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Businessman shot, serious

कारोबारी को गोली मारी, गंभीर

Wed, 23 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 23 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot, serious
नहटौर। दो बाइक सवारों ने लूट के इरादे से नहटौर - धामपुर मार्ग पर फूफा के घर आ रहे एक रूई कारोबारी को गोली मार दी। इससे व्यापारी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


बदमाश व्यापारी के बैग से 1500 रुपये निकाल कर भाग गए। परिजनों ने घायल को धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने धामपुर पुलिस को तहरीर दी है।

नूरपुर निवासी लोकेश कुमार पुत्र स्व. महेंद्र सिंह काशीपुर क्षेत्र में रूई का कारोबार करता हैं। वह सोमवार की  रात में उगाई के लिए धामपुर आए हुए थे।

उन्हें धामपुर से रुपये नहीं मिले। देर होने पर वह गांव सेढ़ा निवासी अपने फूफा रामपाल सिंह के घर के लिए थ्री व्हीलर में बैठकर आ रहा था। अंधेरे में थ्री व्हीलर चालक ने उसे नहटौर - धामपुर मार्ग स्थित सेढ़ा की पुलिया के पास उतार दिया।
विज्ञापन


वह पैदल  सेढ़ा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार  ने उसे रोका। लूटने की कोशिश करने पर विरोध कर लोकेश उनसे छूटकर भागने लगा। भागते हुए एक बदमाश ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट में गोली लगने से घायल युवक जान बचाने के लिए ईख के खेत में घुस गया, लेकिन कारोबारी का बैग मौके पर ही गिर गया। बदमाशों बैग की तलाशी ली और बैग में रखे 1500 रुपये निकालकर भाग गए। घायल युवक ने मोबाइल से अपने फूफा को वारदात की सूचना दी।

सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीणों के साथ फूफा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल को धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने रात में ही जंगल में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

पूर्व प्रधान की हत्या, हड़कंप
स्योहारा। मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव बसंतगढ़ खलीलपुर में पूर्व प्रधान की गोली मारकार हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

गांव बसंतगढ़ खलीलपुर का पूर्व प्रधान 40 वर्षीय विजयपाल रात करीब नौ बजे घर से मुरादाबाद चुंगी के निकट रामलीला मैदान के पास बिड़ला मंदिर जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ सतीश यादव के मुताबिक एक गोली विजयपाल की पीठ में लगी हुई है।


हत्या के बारे में परिजन भी अभी कुछ नही पता पा रहे। हत्या के कारणों व कातिलों को दबोचने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। चुनावी रंजिश के साथ साथ कई अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed