{"_id":"58791cb64f1c1b8327ba9b88","slug":"businessman-robbed-of-shutter-bolts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर गिराकर व्यापारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर गिराकर व्यापारी से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में धामपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम एक दुकान पर बाइक से पहुंचे पांच सशस्त्र बदमाशों ने दुकान मालिक को आतंकित कर करीब सवा लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी ने घटना के करीब 16 घंटे बाद शुक्रवार सुबह पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धामपुर चौराहे के पास अख्तर हुसैन की सोनी ट्रेडर्स के नाम से तेल एवं चीनी आदि की थोक की दुकान है। अख्तर हुसैन के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह अपने भतीजे आफताब एवं आरिफ के साथ दुकान पर बैठे हुए थे, तभी करीब पांच-छह युवक बाइक पर सवार होकर उसकी दुकान पर पहुंचे और एक पर्चा देते हुए सामान निकालने के लिए कहा। जैसे ही वह सामान निकालने लगे तो युवकों ने दुकान का शटर गिराकर सभी को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और गल्ले में रखे करीब का सवा लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद वह शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित व्यापारी ने शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के 16 घंटे बाद पुलिस को सूचना देने से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने तहरीर मिलने से इंकार करते हुए बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।