फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullion traders caught in bijnor

सराफा कारोबारी पकड़ा

Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में पंचकुला हरियाणा की पुलिस ने सराफा बाजार में छापा मारकर एक सराफा व्यापारी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस व्यापारी को अपने साथ हरियाणा ले गई है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व भी चंडीगढ़ पुलिस ने सराफा की दुकान पर छापा मारा था। इस कार्रवाई से सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। बाहरी प्रदेशों की पुलिस चोरी का माल खरीदने के आरोप में पहले भी कई लोगों को पकड़ चुकी है। पंचकुला के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नहटौर पुलिस के सहयोग से मोहल्ला पंचायती मंदिर निवासी सुनील चौधरी उर्फ लाला की दुकान पर छापा मारा। 
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस एक चोर को अपने साथ लाई थी। उसकी निशानदेही पर सुनील चौधरी उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चोरी का माल खरीदने के आरोप में व्यापारी को पकड़ा गया है। हरियाणा के पंचकुला और अन्य शहरों से चुराया गया माल खरीदा गया है।  बताया जाता है कि 12 दिन पूर्व भी इस व्यापारी के यहां चंडीगढ़ पुलिस ने छापा मारा था। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस सराफा व्यापारी को सेटिंग करके छोड़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तीन माह  पूर्व भी यमुनानगर पुलिस ने सराफा व्यापारी मुकेश गुप्ता को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पकड़ा था और व्यापारी को जेल जाना पड़ा था। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर छूटकर आया है। बिजनौर एसओजी भी कई लोगों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद ने कहा कि व्यापारी को टीम साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed