फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullion trader son shot

सर्राफा व्यापारी के पुत्र ने खुद को गोली मारी

Mon, 12 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा में पिता से विवाद होने पर सर्राफा व्यापारी के पुत्र ने तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मोहल्ला जुमरात का बाजार निवासी प्रमोद वर्मा की घर में ही सर्राफ की दुकान है। उनका बेटा गौरव वर्मा (20) भी उनके साथ दुकान पर ही बैठता था।

रविवार शाम प्रमोद वर्मा और गौरव वर्मा में घर पर किसी बात पर विवाद हो गया। परिजनों ने विवाद को शांत कराया। करीब साढ़े सात बजे गौरव ऊपर कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद ही परिजनों को कमरे से फायर की आवाज सुनाई दी। परिजन ऊपर दौड़े तो गौरव का कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में जाकर  देखा तो गौरव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन


 गौरव ने तमंचे से सीने में गोली मार ली थी। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गौरव की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्लेवाले भी मौके पर पहुंच गए। मोहल्लेवालों ने बताया कि प्रमोद शराब पीने का आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन दोनों में विवाद होता रहता।
दोनों के संबंध मधुर नहीं थी। गौरव अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। एसओ सतीश यादव के मुताबिक गौरव ने खुद ही सीने से सटाकर गोली मारी है। उसके पास से तमंचा बरामद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed