फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blow up one lakh rupees from the baggage book

मुनीम के बैग से एक लाख रुपये उड़ाए

Wed, 07 Jun 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 07 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर में बैंक  ऑफ बड़ौदा में कैश जमा कराने आए ऑटो मोेबाइल फर्म के  मुनीम के बैग से एक युवक ने 1.12 लाख रुपये उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए युवक की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। 
विज्ञापन


मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश जमा कराने गए एक आटो मोबाइल फर्म के मुनीम के थैले से युवक ने एक लाख 12 हजार 500 रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

संतोष कुमार वैभव कुमार आटो मोबाइल के स्वामी वैभव अग्रवाल उर्फ चीनू ने बताया कि उनका मुनीम योगेंद्र रस्तौगी मंगलवार को निकट ही स्थित बैंक आफ बड़ौदा में कैश जमा कराने गया था। मुनीम ने बैग की चैन खोलकर रुपये जमा करने का फार्म जैसे ही कैशियर को दिया, वैसे ही वहां मौजूद एक युवक ने ऊपर की ओर रखी 500 रुपये के नोटों की दो गड्डी और 23 छोटे नोट साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता कैशियर द्वारा नोटों की गिनती करने पर चला तो बैंक में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में युवक दिखाई दे रहा है। उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed