फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riders shot

बाइक सवार को गोली मारी

Sun, 10 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 10 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर में कूकड़ा नहर की पटरी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और साइकिल सवार युवकों से तमंचों के बल पर लूटपाट करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश बाइक सवार को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांबिग की।  पीड़ित ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी विजय सिंह और गांव का ही उसका फुफेरा साला गेंदा सिंह मजदूर है। शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे

विजय सिंह बमरौली से मजदूरी की रकम लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में विजय सिंह उसका फुफेरा साला मिल गया। गेंदा सिंह साइकिल से था, जबकि विजय सिंह बाइक से था। विजय सिंह के मुताबिक वह और उसका फुफेरा साला गेंदा सिंह दोनों साथ- साथ अपने वाहनों पर बातें करते हुए आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार नकाबपोश तीन तमंचेधारी बदमाशों ने उनके वाहनों को तमंचे के बल पर जबरन रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 बदमाशों ने साइकिल सवार की कनपटी पर तमंचा लगाकर  लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों ने बाइक सवार को भी बुरी तरह तमंचे की बट से पीटा। इस दौरान साइकिल सवार बदमाशों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गया, जबकि मौके से भाग रहे विजय सिंह को बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी।  कमर में गोली लगने से विजय सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।  गेंदा सिंह ने पास के गांव कुंडा वागेन पहुंचकर ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी दी। बदमाश मौके पर ग्रामीणों को आते देख अपनी बाइक से हल्दौर मार्ग की ओर फरार हो गए।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय सिंह को उपचार के लिए सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया, जहां से उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में घंटों कांबिग की, लेकिन बदमाश हत्थे न चढ़ सके।  पीड़ित ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर  दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा का कहना है कि मामला रंजिश का है।

बंदी की तबियत बिगड़ने से जेल में अफरातफरी 
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में दोपहर के समय बंदी की अचानक तबियत खराब होने से अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। बंदी को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां से तबियत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, डॉक्टरों ने बंदी की हालत खराब होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

अधिकारियों ने बंदी के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। परिजन भी घर से मेरठ के लिए चल दिए हैं। जेल की बैरक नंबर 18बी में दौराला के कैली निवासी बंदी अब्दुल बंद है। एक मार्च को वह गैंगस्टर के मुकदमे में छपार थाने से जेल भेजा गया था। कई दिनों से वह कारागार के अस्पताल में बंद था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे अचानक अब्दुल को उल्टियां लग गई। कई उल्टी होने से वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया।


बंदी की तबियत ज्यादा खराब होने पर जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत एंबुलेंस मंगवाई गई और उसे जिला चिकित्सालय में भिजवाया गया। वहां भी चिकित्सकों ने उसकी तबियत को ज्यादा खराब बताते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। डिप्टी जेलर नागेश सिंह ने बंदी के परिजनों को फोन पर मामले की जानकारी दी और मेरठ पहुंचने के लिए कहा। बंदी के परिजन मेरठ के लिए घर से निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed