फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: The miscreants took away the owner of the dhaba and then the car overturned in the ditch and two accused arrested

बिजनौर: ढाबे पर खाना खाया, पैसे मांगने पर गाड़ी में डालकर ले गए बदमाश, फिर खाई में पलटी कार और...

Wed, 11 Aug 2021 10:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Aug 2021 10:00 PM IST
सार

बदमाशों ने पहले ढाबे पर खाना खाया और फिर तमंचे के बल पर ढाबा मालिक को गाड़ी में डालकर ले गए। कुछ ही दूरी पर गाड़ी खाई में पलट गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bijnor News: The miscreants took away the owner of the dhaba and then the car overturned in the ditch and two accused arrested
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर बुधवार को एक वारदात हो गई। बताया गया कि गांव रतनगढ़ की पुलिस चौकी के निकट संजीव कुमार सैनी का ढाबा है। आज शाम में करीब 7:30 बजे कार में सवार चार युवक खाना खाने आए। उन्होंने खाना खाने के बाद संजीव द्वारा रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर उसको जबरन उठाकर गाड़ी में डालकर अमरोहा की ओर भाग गए। वहीं घटना से आधा किलोमीटर दूर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed