{"_id":"618e6ce0c13f0508ab02d70b","slug":"bijnor-national-player-murder-case-the-statement-of-the-main-witness-has-not-yet-been-recorded-in-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड: मुख्य गवाह का इंतजार करती रही टीम, नहीं दर्ज हुए बयान, खौफनाक थी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड: मुख्य गवाह का इंतजार करती रही टीम, नहीं दर्ज हुए बयान, खौफनाक थी वारदात
Fri, 12 Nov 2021 07:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:02 PM IST
सार
बिजनौर में नेशनल खिलाड़ी की हत्या के मामले में शुक्रवार को भी मुख्य गवाह के बयान दर्ज नहीं हो सके। टीम दिनभर इंतजार करती रही। इस मामले में अभी तक 60 लोगों से पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
खिलाड़ी की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड में मुख्य गवाह के बयान होना बाकी रह गया है। जिसके बयान दर्ज करने के लिए शुक्रवार को एसआईटी की टीम इंतजार करती रही। अब तक 60 लोगों से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी स्पेशल जांच टीम में शामिल स्वार रामपुर के सीओ धर्म सिंह बिजनौर में डेरा डाले रहे। लगातार दो दिनों से जांच के सिलसिले में टीम के साथ रुके हुए हैं। जांच टीम में शामिल सीओ धर्म सिंह ने बताया कि केस में मुख्य गवाह के बयान होना बाकी रह गया है। वारदात के वक्त खिलाड़ी फोन पर अपने पड़ोसी से बात कर रही थी। उक्त कॉल की रिकॉर्डिंग से अहम सबूत मिले थे, जिसके बारे में ही मुख्य गवाह के बयान लिए जाने हैं। अब तक 60 लोगों से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
बता दें कि 10 सितंबर को रेलवे स्टेशन के यार्ड में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपी ने खिलाड़ी को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी आदोपुर के रहने वाले शहजाद उर्फ खादिम को जेल भेज दिया था। उधर, परिवार वाले इस खुलासे से संतुष्ट नहीं थे, सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सीएम योगी बिजनौर आए थे तो उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया था, जिसके चलते डीआईजी शलभ माथुर ने 21 सितंबर को ही एसपी ट्रैफिक मुरादाबाद अशोक कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय स्पेशल जांच टीम का गठन किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो जेल गए आरोपी के खिलाफ एसआईटी को भी मजबूत सबूत मिले हैं।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
कुछ भी बताने को तैयार नहीं खादिम
सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों एसआईटी की टीम ने जेल में जाकर हत्यारोपी खादिम से पूछताछ की थी। उससे नाम पूछा गया तो खामोश रहा। इसके अलावा कई सवाल पूछे गए, जिनका हत्यारोपी ने कोई जवाब नहीं दिया था।