फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Crime News: Dead body of old man is found in Nahtaur area of the city

बिजनौर: खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 17 Sep 2021 12:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Sep 2021 12:15 PM IST
सार

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग का शव खून से लथपथ मिला है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। वहीं जांच के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।

विज्ञापन
Bijnor Crime News: Dead body of old man is found in Nahtaur area of the city
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में नहटौर क्षेत्र के जरीफपुर इलाके के जंगल में खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि किसी जानवर ने बुजुर्ग पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बताया गया कि बलराम (70 वर्ष) पुत्र गेंदा निवासी ग्राम जरीफपुर, चतर थाना नहटौर, जनपद बिजनौर गांव में ही तालाब पर मछलियों की रखवाली करता था। आज यानी शुक्रवार सुबह बलराम का शव तालाब किनारे अपनी झोपड़ी के सामने लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। बुजुर्ग के शरीर पर दांत से काटने के निशान मिले और बांया कान कटा हुआ है। वहीं पूरा शरीर खून से लथपथ हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि ऐसा लगता है, जैसे रात में किसी जंगली जानवर द्वारा हमला किया गया हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी धामपुर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उधर, डॉग स्कवॉयड और फील्ड यूनिट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed