{"_id":"57fa99de4f1c1bc16028e65a","slug":"attempted-murder-by-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर में दो युवकों ने एक व्यक्ति को जहर देकर मारने का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धामपुर में दो युवकों ने एक व्यक्ति को जहर देकर मारने का प्रयास किया
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के धामपुर में शेरकोट के मुहल्ला हकीमानान में मुहल्ले के दो युवकों ने एक व्यक्ति को जहर देकर मारने का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी धामपुर में उपचार को भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत को चिंताजनक बताया है। पुलिस ने घटना की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ले की रिहाना ने बताया कि शनिवार को उनके मोहल्ले के दो युवकों ने उसके पति शमीम को जहर देकर मारने की कोशिश की। पता लगने पर बेहोशी की हालत में शमीम को उपचार के लिए धामपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि जब रविवार को शमीम को भाई मुकीम घटना को लेकर आरोपियों का विरोध कर रहा था तो एक आरोपी ने परिजनों के साथ मुकीम के घर पर पथराव कर दिया।
आरोपियों ने मुकीम की गर्दन रेत कर जान से मारने का भी प्रयास किया। मुकीम के गले पर गहरा जख्म है। मुकीम को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसओ का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है। पुलिस जांच आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
उधर, अफजलगढ़ में गांव चाऊवाला निवासी सरोज पत्नी राजवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार लोगों ने जबरन खेत की मेढ़ को काट दिया। जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।