{"_id":"58cc26314f1c1b2d5a32a9fa","slug":"atm-catm-card-replaced-one-lakhard-replaced-one-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल निकाले एक लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल निकाले एक लाख
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से धनराशि निकालने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को भी क्षेत्र में दो लोगों के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की नगदी निकाल ली गई। दोनों खाताधारकों ने पुलिस को तहरीर सौंपी।
मंडावली थाने से करीब 100 मीटर दूर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा स्थित है। बैंक के बाहरी हिस्से में एटीएम बूथ भी है। शुक्रवार सुबह एटीएम बूथ से अपने खाते से धनराशि निकालने पहुंचे दो लोग धोखाधड़ी का शिकार हो गए। जटपुराबौंडा निवासी जीशान और कांठपुर निवासी विपिन ने मंडावली पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। जीशान ने बताया कि एटीएम कार्ड लगाकर धनराशि निकालने के दौरान मशीन हैंग हो गई। इससे वह धनराशि नहीं निकाल सका। बूथ के बाहर मौजूद एक युवक ने उसकी मदद करने की बात कहते हुए धोखे से कार्ड बदल दिया और बाद में उसके खाते से 84 हजार रुपये निकाल लिए।
अन्य खाताधारक विपिन ने भी उसके साथ ऐसी ही घटना की जानकारी दी। विपिन के मुताबिक उसके खाते से 23 हजार रुपये निकाले गए हैं। उधर, पुलिस ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो दो युवक एटीएम मशीन से धनराशि निकालते नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कर धरपकड़ करने के प्रयासों में जुटी है।