फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Assassination of the abuser killed in property

संपत्ति के लालच में हुई अबूजर की हत्या

Tue, 10 Apr 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 10 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Assassination of the abuser killed in property
ग्राम कुजैटा में बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी धरे गए। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बढ़ापुर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले 15 माह के मासूम अबूजर की हत्या संपत्ति कब्जाने के लिए उसकी चाची ने ही अपने भाई और दो महिलाओं के साथ मिलकर की थी। अबूजर के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। पुलिस ने चाची समेत चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन

एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुजैटा निवासी शमीम अहमद के 15 माह के बेटे अबूजर का शव सात अप्रैल को गांव के पास चकरोड पर बोरे में बंद मिला था। इस मामले में शमीम अहमद ने पड़ोसी महिला गुड्डो पत्नी नासिर, रोशन पत्नी आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस घटना के खुलासे में जुटी थी। नामजद गुड्डो, रोशन के अलावा अबूजर की हत्या में उसकी चाची फरहाना पत्नी रईस और फरहाना के भाई नांगल थाने के गांव सौफतपुर निवासी वसीम को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान चारों से अबूजर की हत्या का राज उगलवा लिया। पकड़ी गईं तीनों महिलाओं समेत चारों ने पुलिस को बताया कि शमीम अहमद और उसकी पत्नी अकलीमा की शादी के 18 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं था। अकलीमा ने अपने भतीजे अबूजर को जन्म के बाद ही गोद ले लिया। शमीम के तीसरे नंबर के भाई रईस की पत्नी फरहाना अकलीमा के अबूजर को गोद लेने के खिलाफ थी। परिवार के अन्य सदस्य भी इस बात से नाखुश थे। परिवार में फरहाना के ही दो पुत्र हैं। अन्य चार भाईयों में किसी के पुत्र नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed