फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   arrested Alcohol Mafia with 36 Desi Bombs

36 देसी बमों के साथ दबोचा शराब माफिया

Mon, 24 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागलसोती-नजीबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, नागलसोती-नजीबाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
arrested Alcohol Mafia with 36 Desi Bombs
नांगल पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब म‌ाफिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शराब माफिया देसी बम बेचने का भी कारोबार करता था। पुलिस ने उसे 36 देसी सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नांगल पुलिस ने 7/8 अप्रैल की रात को मुठभेड़ के बाद 50 लाख रुपये कीमत की हरियाणा मार्का शराब से भरा ट्रक पकड़ा था। ट्रक में 226 पेटियां ला रहे तीन माफिया मौके से नदारद हो गए थे।

पुलिस ने ट्रक चालक उदयपुर (राजस्थान) निवासी प्रकाशचंद मेघवाल को गिरफ्तार किया था। एसआई संजीव कुमार की ओर से नांगल थाने में मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


इसमें ट्रक चालक के अतिरिक्त मंडावर के गांव तिमरपुर निवासी मोंटी, हीमपुरदीपा के गांव चौकपुरी निवासी दीपू और गांव झाल निवासी नीरज को नामजद किया गया था।
पुलिस ने झाल निवासी नीरज को नांगल क्षेत्र की सराय नहर पुलिया से बीती रात गिरफ्तार किया।

उसके पास से 36 देसी सुतली बम मिलने से पुलिस हैरान रह गई। नांगल थानाध्यक्ष फतेह सिंह ने बताया कि नीरज कई थानों में लूट आदि के कई मामलों में नामजद है। पूछताछ में नीरज ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह धन कमाने के लालच में सुतली बम बनाकर बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने नीरज के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ रखने और बनाने की धारा-5 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed