फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aishwarya Chaudhary to return to Bijnor jail

बिजनौर जेल लौटेंगे ऐश्वर्य चौधरी

Sat, 13 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा कांड में महाराजगंज जेल में बंद युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम एडवोकेट तीन महीने बाद बिजनौर जेल लौट रहे हैं। शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सुचि चौधरी बिजनौर से भाजपा विधायक हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद से ऐश्वर्य के बिजनौर जेल वापस आने की उम्मीद लगाई जा रही थी।
विज्ञापन


16 सितंबर 2016 को गांव पेद्दा में छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर हुए संघर्ष में हुई गोलीबारी में एक ही पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई थी। गोलीबारी व पथराव में 16 लोग घायल हुए थे। इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी व व्यवसायी अरुण कबाड़ी का नाम भी शामिल कर लिया था। ऐश्वर्य चौधरी ने एक अक्तूबर को समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी थी। तभी से वे जेल में हैं। दीपावली से एक दिन पहले शासन ने ऐश्वर्य को महाराजगंज  की जेल में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


रीढ की हड्डी में दर्द होने तथा कई अन्य रोगों के चलते ऐश्वर्य को मेरठ मेडिकल में भी भर्ती कराना पड़ा था। ऐश्वर्य ने इलाज के लिए 15 दिन का पैरोल मांगा था, लेकिन जेल प्रशासन ने आठ फरवरी की शाम आनन-फानन में उन्हें महाराजगंज जेल भेज दिया था। ऐश्वर्य की पत्नी विधायक सुचि चौधरी व कई अन्य नेता ऐश्वर्य को बिजनौर जेल लाने के प्रयास में लगे थे। इस संबंध में संयुक्त सचिव  सूर्य प्रकाश सिंह ने ऐश्वर्य को बिजनौर जेल शिफ्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद ऐश्वर्य चौधरी के समर्थकों में खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि एक-दो दिन में वे बिजनौर जेल आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed