फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Acid attack on woman

युवती पर एसिड अटैक

Sat, 25 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में जाब्तागंज क्षेत्र में एक युवती पर बाइक सवार युवकों द्वारा एसिड फेंकने की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। संयोग से एसिड युवती के चेहरे व शरीर तक नहीं पहुंचा। युवती का दुपट्टा बुरी तरह जल गया।
विज्ञापन

दुस्साहसी बाइक सवार युवकों ने नजीबाबाद के जाब्तागंज क्षेत्र में एसिड फेंककर युवती को कुरूप बनाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस के एक गांव की युवती जाब्तागंज में अपने एक संबंधी के यहां रहकर कौशल विकास योजना के अंतर्गत फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण ले रही है। युवती रविवार को अपनी दो सहेलियों के साथ प्रशिक्षण सेंटर जा रही थी। तभी लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने नजदीक आकर एक युवती को निशाना बनाते हुए उस पर एसिड फेंक दिया। युवतियों के शोर मचाने पर युवक फरार हो गए। 
विज्ञापन

संयोग से एसिड युवती के चेहरे व शरीर तक नहीं पहुंचा। एसिड से युवती का दुपट्टा जल गया। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ रामानंद कुशवाहा ने थाने को मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए कहा है। उधर, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव ने बताया कि प्रकरण की जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed