बाराती व ग्रामीणों में मारपीट
हीमपुरदीपा। गांगू नंगला गांव में मामूली बात को लेकर ग्रामीणों और बारातियों में मारपीट हो गई। इसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के गांगू नंगला गांव में मंगलवार की देर शाम सद्दाम के यहां उसकी दो बहनों की बारात स्योहारा क्षेत्र व नजीबाबाद से आई थी। नजीबाबाद क्षेत्र से आई बारात में एक बच्चों को ग्रामीण इंतजामुद्वीन की मोटरसाइकिल की साइड लग गई। इस बात को लेकर बारातियों और ग्रामीणों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के कमाल, अंसार, समीर, इंतजामुद्दीन आदि समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्याऊ भेज दिया गया है। जबकि कुछ घायल बाराती इलाज के बिना ही अपने घर चले गये। पुलिस ने भाई सद्दाम की तहरीर पर चार आरोपी इमामुद्दीन, तसलीम, अकबर और इंतजामुद्वीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।